युवाओं के सशक्तिकरण से राष्ट्र निर्माण में समर्पित मोदी सरकार : अनुराग ठाकुर 

अनुराग ठाकुर ने कहा “केंद्र की मोदी सरकार ने सदा ही राज्यों के  साथ संघीय ढाँचे को मज़बूत करने की भावना से काम किया और जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें नहीं थीं, वहाँ भी कभी किसी प्रकार की कमी मोदी ने नहीं आने दीं। झारखंड अपार संभावनाओं का प्रदेश

Jul 16, 2024 - 20:12
 0  7
युवाओं के सशक्तिकरण से राष्ट्र निर्माण में समर्पित मोदी सरकार : अनुराग ठाकुर 

मोदी सरकार ने राज्यों के साथ संघीय ढाँचे को मज़बूत करने की भावना से किया काम

न्यूज़ एजेंसी - झारखंड   16-07-2024

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने झारखंड के बोकारो में बेहतर झारखंड युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित कर झारखंड को उन्नत बनाने में युवाओं की भागीदारी व युवाओं के सशक्तिकरण से राष्ट्रनिर्माण में मोदी सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला। 

अनुराग ठाकुर ने कहा “केंद्र की मोदी सरकार ने सदा ही राज्यों के  साथ संघीय ढाँचे को मज़बूत करने की भावना से काम किया और जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें नहीं थीं, वहाँ भी कभी किसी प्रकार की कमी मोदी ने नहीं आने दीं। झारखंड अपार संभावनाओं का प्रदेश है। 

बेहतर झारखंड के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने के लिए यहाँ के युवाओं को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। बेहतर झारखंड निर्माण के लिए हमें प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भरता कम करते हुए रोज़गार-स्वरोज़गार के लिए अन्य वैकल्पिक साधनों की ओर और सुनियोजित तरीक़े से आगे बढ़ना होगा”

अनुराग ठाकुर ने युवा का मतलब समझाते हुए कहा, " मोदी सरकार युवाओं के शक्तिकरण से राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित रही है। युवा का मतलब है देश की ताकत, आत्मनिर्भरता और कॉन्फिडेंस। आज का युवा भारत की वह पीढ़ी है जो प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाएगा। युवा भारत की नीति भी है, नेतृत्व भी है और नियति भी है”

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में भी बिना किसी सरकारी सहायता के युवाओं के लिए कई कार्यक्रम चालू किए हैं जिनका सुखद परिणाम आज जमीनी स्तर पर देखने को मिल रहा है। मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महाकुंभ, सांसद भारत दर्शन, एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम ने युवाओं के हौसलों को नई उड़ान दी है। 

युवा ही किसी भी देश की प्रगति का आधार है, युवाओं के जोश और भागीदारी से ही देश के विकास की नींव रखी जाती है।युवा देश और समाज को नए शिखर पर ले जाते हैं। युवा देश का वर्तमान हैं, तो भूतकाल और भविष्य के सेतु भी हैं।हमारे देश के युवाओं में अपार संभावनाएं हैं।


केंद्र की मोदी सरकार का पूरा ध्यान युवाओं के माध्यम से बदलाव लाने पर केन्द्रित है और इसके लिए सरकार ने उन्हें पर्याप्त अवसर उपलब्ध करा रही है। केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया डिजिटल इंडिया,मुद्रा योजना जैसी योजनाओं से जुड़कर युवाओं ने अपने दम पर ऐसे संस्थान खड़े किए हैं जिनका लोहा विदेशी कम्पनियाँ भी मान रही हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow