कांग्रेस सरकार में बढ़े 70 रुपए सीमेंट के दाम , कीमतें नियंत्रित करने में नाकाम रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीमेंट के दाम फिर से बढ़ाए जाने पर सुक्खू सरकार को नाकाम बताया है। सुक्खू सरकार के कार्यभार संभालने के बाद से ही सीमेंट की कीमतों में 70 रुपए से ज़्यादा की वृद्धि हो चुकी है। आठ बार दाम बढ़ाए गए हैं , लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया। सरकार की नीति के कारण ही सीमेंट के दामों में वृद्धि हुई है

Aug 24, 2024 - 19:55
Aug 24, 2024 - 20:10
 0  30
कांग्रेस सरकार में बढ़े 70 रुपए सीमेंट के दाम , कीमतें नियंत्रित करने में नाकाम रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - मण्डी  24-08-2024
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीमेंट के दाम फिर से बढ़ाए जाने पर सुक्खू सरकार को नाकाम बताया है। सुक्खू सरकार के कार्यभार संभालने के बाद से ही सीमेंट की कीमतों में 70 रुपए से ज़्यादा की वृद्धि हो चुकी है। आठ बार दाम बढ़ाए गए हैं , लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया। सरकार की नीति के कारण ही सीमेंट के दामों में वृद्धि हुई है। पिछली साल आई आपदा के समय सरकार ने डीजल पर वैट बढ़ाया तो सीमेंट के भी दाम बढ़े , उसके कुछ दिन बाद फिर सीमेंट के दाम बढ़ गए। इस समय प्रदेश आपदा के दौर से गुजर रहा है। लोगों के आशियाने टूटे हैं ऐसे में फिर से सीमेंट के दाम बढ़ा दिए। इतनी बार बढ़ोतरी हुई लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। आपदा के समय लोगों पर महंगाई का बोझ लादना अनुचित है। 
सरकार को इसमें दखल देना चाहिए। यह सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है। आज प्रदेश का हर वर्ग सड़कों पर है और सरकार से दो-दो हाथ करने के आय तैयार बैठा है। यह स्थिति लगभग दो साल के कार्यकाल के में हो गई है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश के लोग सरकार की तानाशाही , मनमानी और उनके हकों की सरकारी लूट से तंग आ गये हैं। पहले लोग कैबिनेट की बैठकों का इंतज़ार करते थे , क्योंकि कोई न कोई सुविधाएं उन्हें हर बार मिलती थी। लेकिन इस सरकार के कार्यकाल में कैबिनेट की बैठकों से लोग डर रहे हैं न जाने किस बार कौन सी सुविधा इस बार छिन जाए। पहली कैबिनेट में ही हज़ारों संस्थान छीनने का यह सिलसिला अभी तक रुका नहीं हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछली सरकार के समय कई नेता थे जो सीमेंट के दाम में एक रुपये की वृद्धि होने पर सड़कों पर उतर जाते थे और खूब हो हल्ला करते थे , लेकिन डेढ़ साल में आठ बार सीमेंट के दाम बढ़ने के बाद भी वह खामोश हैं। दो-दो बार डीजल के दाम बढ़ने पर भी वह ख़ामोश ही रहे। 
क्या उन नेताओं ने सरकार को इस तरह की मनमानी करने की आजादी दे रखी है कि चाहे जैसे सरकार चलाओ, प्रदेश के लोगों पर महंगाई का चाहे जितना बोझ डालो, लेकिन हमें कुछ नहीं कहना है, सिर्फ़ हम जब विपक्ष में होंगे तो ही सरकार के ख़िलाफ़ बिना किसी मुद्दे के ही सड़कों पर उतरेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस के नेताओं और मंत्रियों से भी कहा कि वह प्रदेश के लोगों की स्थिति भी समझे। आपदा के समय सरकार लोगों का सहयोग करें जिससे उनके पुनर्वास की राह आसान हो सके। लेकिन सरकार अपने बलबूते आपदा उबर रहे लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ाने से पीछे नहीं हट रही है। यह शर्मनाक है। जयराम ठाकुर ने शनिवार को एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत सराज के माता शिकारी योगिनी मंदिर तांदी के समीप अपने परिवार और गांव वालों के साथ पौधरोपण किया। 
इस दौरान उनकी माता ब्रिकु देवी और धर्मपत्नी डॉ साधना ठाकुर भी उपस्थित रहीं। उन्होंने इस मौके आह्वान किया कि आम जनता भी देवी-देवताओं की इस पुण्य धरा को संवारने की दृष्टि से अधिक से अधिक पौधारोपण करें। आजकल बरसात के मौसम में पौधे अच्छे से टिकते हैं और उनकी ग्रोथ भी जल्दी होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी इस अभियान का शुभारंभ किया है और अभी तक करोड़ों लोग इससे जुड़ चुके हैं। आप सबका सहयोग इस तरह मिलता रहा तो हम अपने आसपास को हरा भरा रखने और शुद्ध जलवायु का लंबे समय तक उपयोग कर पाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow