करण सिंह चौधरी फ्रेंड्स ऑफ़ फारेस्ट इकाई पांवटा साहिब के अध्यक्ष मनोनीत 

फ्रेंड्स ऑफ़ फारेस्ट इकाई पांवटा साहिब की बैठक शनिवार को पांवटा साहिब में आयोजित की गई। इस बैठक में फ्रेंड्स ऑफ फॉरेस्ट पांवटा साहिब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी का गठन फ्रेंड्स ऑफ़ फारेस्ट के  जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप शर्मा , नसीम मोहम्मद दीदान और डॉ दीनदयाल वर्मा की देखरेख में करवाया गया। 

Aug 24, 2024 - 19:51
 0  14
करण सिंह चौधरी फ्रेंड्स ऑफ़ फारेस्ट इकाई पांवटा साहिब के अध्यक्ष मनोनीत 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  24-08-2024
फ्रेंड्स ऑफ़ फारेस्ट इकाई पांवटा साहिब की बैठक शनिवार को पांवटा साहिब में आयोजित की गई। इस बैठक में फ्रेंड्स ऑफ फॉरेस्ट पांवटा साहिब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी का गठन फ्रेंड्स ऑफ़ फारेस्ट के  जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप शर्मा , नसीम मोहम्मद दीदान और डॉ दीनदयाल वर्मा की देखरेख में करवाया गया। 
इस बैठक में फ्रेंड्स ऑफ फॉरेस्ट पांवटा साहिब इकाई के अध्यक्ष पद पर करण सिंह चौधरी , वरिष्ठ उप प्रधान अमर सिंह , उप प्रधान कंवर सिंह और मामराज जबकि हर्ष मोहन को महासचिव मनोनीत किया गया। इस मौके पर अरुण कुमार और अतर सिंह को सह सचिव , लाइक राम को वित्त सचिव , जबकि सोहन सिंह लाल को सह वित्त सचिव बनाया गया। मुंशी राम बाली राम और बलराज को लेखा परीक्षक , रघुवीर और ओमप्रकाश को प्रेस सचिव बनाया गया। 
कुंदिया रामा ,कल्याण सिंह , राजकुमार शर्मा , तदिन्द्र सिंह , गोविन्द सिंह , अजय कुमार वाली , वाईएस भंडारी , प्रेम प्रकाश कांशिक , ज्ञान चन्द , भगवती प्रसाद , जनक सिंह राणा को सदस्य कार्यकारिणी बनाया गया। फ्रेंड्स ऑफ फॉरेस्ट के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस संगठन को बनाने का मुख्य उद्देश्य जहां वन विभाग से सेवानिवृत्ति के कर्मचारियों को संगठित करना है वहीं फ्रेंड्स ऑफ फॉरेस्ट द्वारा वनों के संरक्षण और पौधारोपण को लेकर एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow