पूर्व उपप्रधान ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या 

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस थाना बड़सर के तहत मंगलवार देर रात पूर्व उपप्रधान ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली

Aug 28, 2024 - 15:40
 0  46
पूर्व उपप्रधान ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या 

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर     28-08-2024

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस थाना बड़सर के तहत मंगलवार देर रात पूर्व उपप्रधान ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विक्रम सिंह(52) पुत्र कर्म सिंह गांव अबोटा के रूप में हुई है। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है । मृतक गांव के नजदीक ही दुकान चलाता था और साथ में उसका बकरियों का भी कारोबार था।  मृतक के पिता पुलिस विभाग से एसएचओ पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और उनका चार वर्ष पूर्व  देहांत हो चुका है। 

मृतक की एक बेटी जमा एक कक्षा में पढ़ती है। मृतक विक्रम सिंह 2006 से 2010 तक भेल पंचायत के उप प्रधान भी रहे। जानकारी के अनुसार मृतक के पास अपनी लाइसेंसी बंदूक थी, जिससे उसने देर रात खुद को गोली मारी। बड़सर पुलिस थाना के एसएचओ प्रवीण राणा ने मामले की पुष्टि की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow