वरिष्ठ पत्रकार व हिंदुस्तान टाइम्स के राज्य ब्यूरो प्रमुख गौरव बिष्ठ की हार्ट अटैक से मौत  

वरिष्ठ पत्रकार व हिंदुस्तान टाइम्स के राज्य ब्यूरो प्रमुख गौरव बिष्ठ का 49 वर्षीय का बीती रात उनके शिमला स्थित निवास पर ह्रदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर वीरवार को उनके पैतृक स्थान रोहड़ू में ले जाया जा रहा

Aug 29, 2024 - 13:05
 0  24
वरिष्ठ पत्रकार व हिंदुस्तान टाइम्स के राज्य ब्यूरो प्रमुख गौरव बिष्ठ की हार्ट अटैक से मौत  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    29-08-2024

वरिष्ठ पत्रकार व हिंदुस्तान टाइम्स के राज्य ब्यूरो प्रमुख गौरव बिष्ठ का 49 वर्षीय का बीती रात उनके शिमला स्थित निवास पर ह्रदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर वीरवार को उनके पैतृक स्थान रोहड़ू में ले जाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार कल 30 अगस्त प्रातः 10:00 बजे उनके पैतृक गांव के मोक्षधाम में होगा। 

वरिष्ठ पत्रकार गौरव बिष्ठ अपने पीछे पत्नी व एक बेटा छोड़ गए हैं। वह बीते करीब 13 वर्षों से शिमला में हिंदुस्तान टाइम्स के राज्य ब्यूरो प्रमुख के तौर पर पदस्त थे। इससे पहले उन्होंने धर्मशाला में भी हिंदुस्तान टाइम्स के विशेष संवाददाता के रूप में सेवाएं दी थीं।

उनके निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर है। गौरव बिष्ठ बेबाक, निर्भीक पत्रकार व जिंदादिल इंसान के तौर पर जश्न जाते थे। लंबे अरसे से हिंदुस्तान टाइम्स ग्रुप में सेवारत गौरव बिष्ठ ने न केवल मीडिया बल्कि समाज के लिए प्रेरक का काम भी किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow