एएनटीएफ की टीम ने भांग के 10 लाख पौधों को किया नष्ट , अज्ञात लोगों के खिलाफ दो मामले दर्ज 

एएनटीएफ की टीम ने कुल्लू के शिलिहार इलाके में भांग के 10 लाख पौधों को नष्ट किया। इस दौरान अज्ञात लोगों के खिलाफ 2 मामले दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार एएनटीएफ की टीम सूचना मिलते ही इलाके में गई। इस दौरान 10 बीघा वन भूमि पर भांग की खेती पाई गई

Aug 25, 2024 - 18:29
 0  22
एएनटीएफ की टीम ने भांग के 10 लाख पौधों को किया नष्ट , अज्ञात लोगों के खिलाफ दो मामले दर्ज 

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू  25-08-2024
एएनटीएफ की टीम ने कुल्लू के शिलिहार इलाके में भांग के 10 लाख पौधों को नष्ट किया। इस दौरान अज्ञात लोगों के खिलाफ 2 मामले दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार एएनटीएफ की टीम सूचना मिलते ही इलाके में गई। इस दौरान 10 बीघा वन भूमि पर भांग की खेती पाई गई। 
एएनटीएफ की टीम ने इस दौरान करीब 10 लाख पौधों को नष्ट कर दिया। बताया गया है कि अगले महीने चरस माफिया ने इस खेती से चरस निकालने का काम शुरू करना था , लेकिन एएनटीएफ ने चरस माफिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। एएनटीएफ की टीम ने खनोरनी जंगल में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। 
एएनटीएफ के डीएसपी हेम राज ने कहा कि इसी इलाके में अभी और भी कई जगहों पर लोगों ने भांग की बुवाई कर रखी है , इस सारी खेती को नष्ट किया जाएगा। आने वाले दिनों में अभियान को और तेज किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow