राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नदिल्ली में राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में दिलाई शपथ 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को दिल्ली में राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) के रूप में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उन्हें संविधान और कानून के तहत अपने कत्र्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई

Dec 16, 2025 - 15:58
 0  31
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नदिल्ली में राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में दिलाई शपथ 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली    16-12-2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को दिल्ली में राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) के रूप में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उन्हें संविधान और कानून के तहत अपने कत्र्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। 

राष्ट्रपति ने विश्वास जताया कि गोयल सूचना के अधिकार की भावना को मजबूती देंगे और नागरिकों को सरकारी सूचनाओं तक पहुंच सुनिश्चित करेंगे। मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में राज कुुमार गोयल की जिम्मेदारी होगी कि सूचना के अधिकार (आरटीआई) से जुड़े मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निपटारा हो। 

यह पद नागरिकों के सूचना के अधिकार की रक्षा और सरकारी जवाबदेही तय करने में अहम भूमिका निभाता है। आयोग के जरिए सरकारी तंत्र में पारदर्शिता बढ़ाने और सूचना छिपाने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जाता है। राज कुमार गोयल 1990 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं और एजीएमयूटी कैडर से ताल्लुक रखते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow