लेह हिंसा मामले में गिरफ्तार 26 लोगों को कोर्ट से मिली राहत , अदालत ने दी अंतरिम जमानत
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में हाल में हुयी हिंसा के मामले में गिरफ्तार किए गए बिहार के दो प्रवासियों सहित 26 लोगों को लेह की एक स्थानीय अदालत ने अंतरिम ज़मानत दे दी है। गौरतलब है कि अधिक स्वायत्तता और राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर लेह में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद पुलिस ने लगभग 50 लोगों को गिरफ्तार किया था। प्रदर्शन के दौरान हिंसक झड़पों में चार लोगों की मौत हो गयी और 100 से ज़्यादा घायल हुए थे। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के नेतृत्व में भूख हड़ताल के 15वें दिन यह झड़पें हुई थी
न्यूज़ एजेंसी - श्रीनगर 02-10-2025
What's Your Reaction?



