रिज पर लगे स्टाल में घुसा पानी, भड़के स्टाल संचालक , नगर निगम को शिकायत के बाद भी नही किया जा रहा शिफ्ट

शिमला में विंटर कार्निवल को लेकर रिज मैदान पर नगर निगम द्वारा स्टॉल लगाए गए है। जहा नगर निगम हर दिन का एक स्टाल का 6 हजार रुपए वसूल रहा है ,लेकिन रिज मैदान पर आशियाना के सामने लगाए गए स्टॉल में बारिश का पानी घुस रहा है। जिससे स्टाल में रखा सामान खराब हो गया है। स्टाल के सामने जगह जगह पानी एकत्रित हो रहा है। जिससे लोग इन स्टालों तक पहुच नही पा रहे है। वही स्टॉल संचालकों ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Dec 28, 2024 - 17:42
 0  29
रिज पर लगे स्टाल में घुसा पानी, भड़के स्टाल संचालक , नगर निगम को शिकायत के बाद भी नही किया जा रहा शिफ्ट
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  28-12-2024

शिमला में विंटर कार्निवल को लेकर रिज मैदान पर नगर निगम द्वारा स्टॉल लगाए गए है। जहा नगर निगम हर दिन का एक स्टाल का 6 हजार रुपए वसूल रहा है ,लेकिन रिज मैदान पर आशियाना के सामने लगाए गए स्टॉल में बारिश का पानी घुस रहा है। जिससे स्टाल में रखा सामान खराब हो गया है। स्टाल के सामने जगह जगह पानी एकत्रित हो रहा है। जिससे लोग इन स्टालों तक पहुच नही पा रहे है। वही स्टॉल संचालकों ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

 

 

नगर निगम पर भेदभाव के आरोप लगाए है और पैसे वापस करने की मांग कर रहे है। स्टॉल संचालकों का कहना है कि निगम द्वारा बाहरी राज्यों के लोगो को पद्म देव काम्प्लेक्स पर स्टाल दिए गए है जबकि उन्हें दूसरे कॉम्प्लेक्स पर स्टाल दिए गए जहा पर बारिश से पानी स्टाल के अंदर घुस गया है और सामान खराब हो रहा है। स्टाल के सामने भी पानी एकत्रित हो रहा है जिससे लोग स्टाल तक नहीं पहुच रहे है। नई बनाई गई बिल्डिंग में ड्रेनेज की व्यवस्था तक नहीं है। 

 

 

संचालकों का कहना है कि नगर निगम ने उनसे 70 हजार रुपए एडवांस में।लिए है और सुविधाओं के नाम पर कुछ नही है। यहां पर हर दिन का एक स्टाल से 500 रुपए कूड़े का लिया जा रहा है जोकि काफी ज्यादा है। बिजली तक कि सुविधा नगर निगम नही दे रहा है। संचालको ने कहा कि इसको लेकर नगर निगम के महापौर और कमिश्नर को इसको लेकर शिकायत दे चुके है लेकिन न उन्हें शिफ्ट किया जा रहा है और न ही यहां व्यवस्थाओं को सुधारा जा रहा है। उन्होंने नगर निगम से उनके पैसे वापिस देने की मांग उठाई ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow