अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संस्कृत महाविद्यालय नाहन इकाई ने चलाया सदस्यता अभियान

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, संस्कृत महाविद्यालय नाहन इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में  सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को विद्यार्थी परिषद से जोड़कर उन्हें राष्ट्र निर्माण, छात्र हित एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यों में सहभागी बनाना था

Jul 31, 2026 - 14:14
 0  4
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संस्कृत महाविद्यालय नाहन इकाई ने  चलाया सदस्यता अभियान

यंगवार्ता न्यूज - नाहन  31 जुलाई, 2026 : 


आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, संस्कृत महाविद्यालय नाहन इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में  सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को विद्यार्थी परिषद से जोड़कर उन्हें राष्ट्र निर्माण, छात्र हित एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यों में सहभागी बनाना था। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना, कार्यप्रणाली, राष्ट्रवादी विचारधारा तथा छात्र हित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को परिषद की सदस्यता ग्रहण कर संगठन के साथ जुड़ने और समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

तहसील संयोजक निखिल भारद्वाज ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। परिषद विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता के निर्माण एवं समाज सेवा के संस्कार विकसित करने के लिए निरंतर कार्य करती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इकाई अध्यक्ष आदित्य ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य प्रत्येक छात्र तक पहुंचकर उन्हें शिक्षा, संस्कार और संगठन से जोड़ना है। परिषद सदैव छात्र हितों की आवाज़ उठाने के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर भी सक्रिय भूमिका निभाती रही है।

इस अभियान में तहसील संयोजक निखिल भारद्वाज, इकाई अध्यक्ष आदित्य ठाकुर, इकाई मंत्री रुद्र शर्मा, इकाई सोशल मीडिया प्रमुख शिवम शर्मा, इकाई खेलो भारत प्रमुख तुषार शर्मा, रिया, मिताली सहित अनेक कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने परिषद की सदस्यता ग्रहण कर संगठन के साथ जुड़ने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow