जुन्गा बटालियन में सखी सम्मेलन आयोजित - महिलाओं ने दिखाए हुनर

प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस बटालियन जुन्गा  में पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं आपसी मेलजोल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सखी सम्मेलन का आयोजन किया गया। बटालियन के कमांडेंट भूपेंद्र नेगी की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में बटालियन की महिला कर्मचारियों के साथ आसपास की पंचायतों की करीब 100 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सखी सम्मेलन में सीमा नेगी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागी महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को अपनी प्रतिभा सामने लाने के साथ-साथ समाज में आपसी सहयोग और संवाद को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

Sep 20, 2026 - 17:40
 0  15
जुन्गा बटालियन में  सखी सम्मेलन आयोजित - महिलाओं ने दिखाए हुनर

यंगवार्ता न्यूज - शिमला  20 सितंबर : 


प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस बटालियन जुन्गा  में पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं आपसी मेलजोल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सखी सम्मेलन का आयोजन किया गया। बटालियन के कमांडेंट भूपेंद्र नेगी की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में बटालियन की महिला कर्मचारियों के साथ आसपास की पंचायतों की करीब 100 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सखी सम्मेलन में सीमा नेगी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागी महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को अपनी प्रतिभा सामने लाने के साथ-साथ समाज में आपसी सहयोग और संवाद को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।


सम्मेलन के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न कला एवं कौशल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें सिलाई-कढ़ाई, मेहंदी, चित्रकला, क्रोशिया, स्वादिष्ट व्यंजन एवं स्थानीय पारंपरिक व्यंजन बनाने की प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। इसके अलावा मटकी फोड़ और रस्साकशी जैसी मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं में भी महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।


पुलिस कमांडेट भूपेन्द्र नेगी ने बताया कि  कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस विभाग और स्थानीय जनता के बीच विश्वास, संवाद और आपसी सामंजस्य को मजबूत करना रहा। इस आयोजन के माध्यम से बटालियन की महिला कर्मचारियों को जहां अपनी प्रतिभा और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिला, वहीं आसपास की पंचायतों से आई महिलाओं को भी पुलिस कर्मियों के साथ घुलने-मिलने तथा अपनी कला एवं प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिला।


महिलाओं ने बताया कि इस तरह का आयोजन उनके लिए नया और उत्साहवर्धक अनुभव रहा। उन्होंने पुलिस की महिला कर्मचारियों के साथ मिलकर विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और इसे आपसी भाईचारे एवं सौहार्द को बढ़ाने वाली पहल बताया। स्थानीय महिलाओं ने पुलिस और जनता के बीच सामंजस्य स्थापित करने तथा महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध करवाने के लिए बटालियन के कमांडेंट भूपेंद्र नेगी का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />