सांसद कंगना रनौत ने चुनाव जीतने के बाद चौरासी के मणिमहेश मंदिर में किया हवन  

मंडी संसदीय सीट से चुनाव जीतने की मन्नत पूरी होने के बाद सांसद कंगना रनौत ने चौरासी के मणिमहेश मंदिर में हवन किया और शिव नुआला भी दिया

Nov 6, 2024 - 20:28
 0  83
सांसद कंगना रनौत ने चुनाव जीतने के बाद चौरासी के मणिमहेश मंदिर में किया हवन  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा    06-11-2024

मंडी संसदीय सीट से चुनाव जीतने की मन्नत पूरी होने के बाद सांसद कंगना रनौत ने चौरासी के मणिमहेश मंदिर में हवन किया और शिव नुआला भी दिया। लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार के दौरान जब कंगना रनौत भरमौर पहुंची थीं तो उन्होंने मणिमहेश मंदिर में मन्नत मांगी थी कि वह चुनाव जीतने के बाद यहां शिव नुआला देंगी।

विधायक डॉ. जनक राज ने उनका स्वागत किया। उन्होंने चौरासी परिसर में जाकर सभी देवी देवताओं का आशीवार्द लिया। चुनाव में उन्हें समर्थन देने के लिए लोगों का आभार भी प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने जनता के साथ जो भी वादे किए हैं। 

उन्हें पूरा करने के लिए वह पूरे प्रयास करेंगी। विधायक डॉ. जनकराज ने बताया कि मणिमहेश मंदिर में हवन यज्ञ में पूजा करने के बाद सांसद ने शिव नुआले में भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow