सेमीकंडक्टर चिप की बढ़ती कीमतों ने मोबाइल फोन के दामों में की बढ़ोतरी

इलेक्ट्रॉनिक बाजार में इन दिनों चिप कार्ड (सेमीकंडक्टर चिप) की बढ़ती कीमतों ने मोबाइल फोन और एलईडी टीवी की कीमतों में आग लगा दी है। चिप कार्ड की वैश्विक कमी और बढ़ती लागत के कारण मोबाइल फोन के दामों में 5 से 10 हजार रुपये तक की वृद्धि दर्ज

Apr 17, 2026 - 13:10
 0  26
सेमीकंडक्टर चिप की बढ़ती कीमतों ने मोबाइल फोन के दामों में की बढ़ोतरी

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला    17-04-2026

इलेक्ट्रॉनिक बाजार में इन दिनों चिप कार्ड (सेमीकंडक्टर चिप) की बढ़ती कीमतों ने मोबाइल फोन और एलईडी टीवी की कीमतों में आग लगा दी है। चिप कार्ड की वैश्विक कमी और बढ़ती लागत के कारण मोबाइल फोन के दामों में 5 से 10 हजार रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

अचानक हुई इस बढ़ोतरी ने न केवल आम ग्राहकों की जेब पर बोझ डाला है, बल्कि बाजार की रौनक भी छीन ली है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, एक जनवरी से चिप की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके चलते टेक कंपनियों ने अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ा दी हैं। 

आलम यह है कि जो स्मार्टफोन पहले 10 हजार रुपये में उपलब्ध था, उसकी कीमत अब 14 हजार रुपये तक पहुंच गई है। वर्तमान में दुकानों में 12 हजार रुपये से कम श्रेणी के फोन मिलना भी मुश्किल हो गया है।

प्रीमियम मॉडल्स में यह बढ़ोतरी और भी अधिक है। व्यापारियों का मानना है कि इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले चिप कार्ड मुख्य रूप से विदेशों से 
आयात किए जाते हैं। वैश्विक स्तर पर जारी युद्ध की स्थितियां और सप्लाई चेन में आई बाधाओं को इस महंगाई का मुख्य कारण माना जा रहा है। बजट फोन अब आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रहा है। 

बजट बिगड़ने के कारण लोग नया फोन खरीदने के बजाय पुराने फोन से ही काम चलाने को मजबूर हो रहे हैं। यदि चिप की कीमतों में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow