पहल : प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों की भाषा दक्षता बढ़ाने के लिए लैंग्वेज लैब की जाएंगी शुरू  

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों की भाषा दक्षता बढ़ाने के लिए लैंग्वेज लैब शुरू की जाएंगी। इन आधुनिक तकनीक से सुसज्जित लैब्स में बच्चों को फोटो या कलाकृतियां दिखाकर उन पर बोलने का अभ्यास कराया जाएगा। इससे वे भाषा के प्रति आत्मविश्वासी बनेंगे

Jul 28, 2025 - 16:21
Jul 28, 2025 - 16:30
 0  37
पहल : प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों की भाषा दक्षता बढ़ाने के लिए लैंग्वेज लैब की जाएंगी शुरू  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला    28-07-2025

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों की भाषा दक्षता बढ़ाने के लिए लैंग्वेज लैब शुरू की जाएंगी। इन आधुनिक तकनीक से सुसज्जित लैब्स में बच्चों को फोटो या कलाकृतियां दिखाकर उन पर बोलने का अभ्यास कराया जाएगा। इससे वे भाषा के प्रति आत्मविश्वासी बनेंगे। 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का लक्ष्य है कि बोर्ड से पढ़ाई करने वाले छात्र सिर्फ लिखने-पढ़ने में नहीं, बल्कि बोलने और समझने की क्षमता में भी निपुण बनें। इससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य कॅरिअर विकल्पों के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकेंगे।

स्कूल शिक्षा बोर्ड के अनुसार, इन लैब्स में छात्रों को आधुनिक उपकरणों और तकनीकों से प्रशिक्षण दिया जाएगा। बोलचाल की क्षमता विकसित करने के लिए उन्हें विजुअल्स से विचार व्यक्त करने को प्रेरित किया जाएगा। इससे उनकी भाषा समझ, प्रभावशाली अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला कि प्रदेश के स्कूलों में लैंग्वेज लैब शुरू करने की योजना बनाई गई है। इन लैब्स में बच्चों को फोटो या कोई कलाकृति दिखा कर उस पर कुछ बोलने के लिए कहा जाएगा। इससे बच्चों में बोलने और भाषा को समझने की क्षमता बढ़ेगी।- 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow