उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक किन्नौर ने सेब सीज़न के दृष्टिगत जिला के मुख्य संपर्क मार्गों का किया निरीक्षण  

अधीक्षक अभिषेक शेखर ने जिला के मुख्य संपर्क मार्गों का निरीक्षण किया और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Jul 23, 2025 - 19:03
Jul 23, 2025 - 20:01
 0  34
उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक किन्नौर ने सेब सीज़न के दृष्टिगत जिला के मुख्य संपर्क मार्गों का किया निरीक्षण  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - रिकांग पिओ    23-07-2025

जनजातीय जिला किन्नौर में आगामी सेब सीज़न के सुचारू संचालन के दृष्टिगत आज उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने जिला के मुख्य संपर्क मार्गों का निरीक्षण किया और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने चौरा, नाथपा, निगुलसरी, निचार व वांगतू सम्पर्क मार्गों का निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन संपर्क मार्गों के रख-रखाव का विशेष ध्यान रखें और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मशीनरी एवं मजदूर तैनात रखें। 

ताकि बागवानों की फसलों को सब्जी/फल मंडी तक पहुंचाने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़े। इसके अलावा पुलिस थाना के प्रभारियों को भी यातायात पुलिस बल के जवान मुख्य स्थानों में तैनात करने के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान व लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आनंद शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow