श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए इस वर्ष कुल 7,442 श्रद्धालु यात्रा में हुए शामिल, बेस कैंपों से वापस बुलाए रेस्क्यू दल के सदस्य  

श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए इस वर्ष कुल 7,442 श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लिया। रविवार को यात्रा पर निकला श्रद्धालुओं का आखिरी जत्था पहले बेस कैंप सिंहगाड़ पहुंच गया। अब यात्रा पर पूर्णत: रोक लग गई

Jul 28, 2025 - 11:47
Jul 28, 2025 - 12:08
 0  38
श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए इस वर्ष कुल 7,442 श्रद्धालु यात्रा में हुए शामिल, बेस कैंपों से वापस बुलाए रेस्क्यू दल के सदस्य  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  कुल्लू     28-07-2025

श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए इस वर्ष कुल 7,442 श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लिया। रविवार को यात्रा पर निकला श्रद्धालुओं का आखिरी जत्था पहले बेस कैंप सिंहगाड़ पहुंच गया। अब यात्रा पर पूर्णत: रोक लग गई है। प्रशासन ने चेताया है कि यदि कोई चोरी छिपे यात्रा पर निकला तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और मामला दर्ज किया जाएगा।

23 जुलाई को श्रीखंड यात्रा पर श्रद्धालुओं का आखिरी जत्था रवाना किया गया था, जो रविवार को भगवान शिव के दर्शन कर वापस सिंहगाड़ लौट आया है। 10 से 23 जुलाई तक करीब 35 किलोमीटर की पैदल धार्मिक यात्रा में देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से शिवभक्त पहुंचे। यात्रा के पहले दिन 10 जुलाई को सबसे अधिक 1005 श्रद्धालु श्रीखंड महादेव के दर्शन को निकले। 

21 जुलाई को सबसे कम 48 श्रद्धालु यात्रा पर गए। इस वर्ष कुल 7,442 श्रद्धालुओं ने इस कठिन यात्रा में भाग लिया। इनमें 7138 पुरुष और 304 महिला श्रद्धालु शामिल रहीं। 3,867 श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, जबकि 3575 श्रद्धालुओं ने ऑफलाइन पंजीकरण करवाया था। रविवार को प्रशासन ने यात्रा के लिए बनाए गए विभिन्न बेस कैंपों में तैनात सुरक्षा, स्वास्थ्य और रेस्क्यू दल के जवानों को वापस बुला लिया। अब यात्रा पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। 

श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष और एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि 23 जुलाई को यात्रा पर रवाना हुआ 155 श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को पहले बेस कैंप सिंहगाड़ पहुंच गया है। अब यात्रा बंद हो गई है। यदि कोई व्यक्ति चोरी छिपे यात्रा पर जाता पाया गया तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow