हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा एक स्कूल, एक पाठ्यक्रम योजना को किया जाएगा शुरू 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त और सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एक स्कूल, एक पाठ्यक्रम योजना को शुरू किया जाएगा। इसके तहत शिक्षा बोर्ड की ओर से हर माह पढ़ाई के लिए अध्याय भी तय किए जाएंगे

Dec 28, 2025 - 13:08
 0  15
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा एक स्कूल, एक पाठ्यक्रम योजना को किया जाएगा शुरू 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला     28-12-2025

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त और सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एक स्कूल, एक पाठ्यक्रम योजना को शुरू किया जाएगा। इसके तहत शिक्षा बोर्ड की ओर से हर माह पढ़ाई के लिए अध्याय भी तय किए जाएंगे। 

इसके लिए हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने पाठ्यक्रम को पूरा करने का इस तरह से खाका तैयार किया है कि दिसंबर माह तक सभी कक्षाओं में सभी विषयों के सिलेबस को पूरा किया जा सकेगा। वहीं, दिसंबर में सिलेबस पूरा होने के कारण स्कूलों में जनवरी से लेकर मार्च माह तक का समय रिवीजन के लिए मिलेगा। 

जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 20206-27 से एक स्कूल, एक पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इसका सबसे अधिक फायदा उन विद्यार्थियों को होगा, जो किसी कारणवश सत्र के बीच में एक स्कूल से दूसरे स्कूल में शिफ्ट करते हैं। 

ऐसे में दूसरे स्कूल में भी उनकी वहीं से पढ़ाई शुरू होगी, जहां से उन्होंने अपने पुराने स्कूल में पढ़ाई छोड़ी थी। योजनाबद्ध तरीके से हर माह पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम पर स्कूल शिक्षा बोर्ड निगरानी भी रखेगा तथा योजना के अनुरूप पढ़ाई न करने वाले स्कूलों पर शिकंजा भी कसा जाएगा।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में हर माह पढ़ाने के लिए पाठ्यक्रम तय किया जाएगा। किस महीने कितने अध्याय पढ़ाने हैं, इसका पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। स्कूलों में पढ़ाए जाने वाले इस पाठ्यक्रम पर शिक्षा बोर्ड निगरानी भी रखे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow