हिमाचल में गुरुवार को बदले मौसम का बदला मिजाज शुक्रवार को भी जारी, गर्मी से मिली निजात राहत  

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को बदले मौसम का बदला मिजाज शुक्रवार को भी जारी है। शुक्रवार सुबह ही राजधानी शिमला में ओलावृष्टि के साथ कुछ देर तक झमाझम बारिश हुई

Apr 11, 2025 - 16:03
 0  31
हिमाचल में गुरुवार को बदले मौसम का बदला मिजाज शुक्रवार को भी जारी, गर्मी से मिली निजात राहत  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    11-04-2025

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को बदले मौसम का बदला मिजाज शुक्रवार को भी जारी है। शुक्रवार सुबह ही राजधानी शिमला में ओलावृष्टि के साथ कुछ देर तक झमाझम बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश में 12 अप्रैल तक मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। 

इस दौरान कुछ जिलों में ओलावृष्टि और तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति और किन्नौर में बारिश दर्ज की गई है। 

मंडी के गौहर में 19 मिलीमीटर पण्डोह में 14 मिलीमीटर बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है जबकि चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी में आंधी तूफान व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

प्रदेश में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तापमान में 4 से लेकर 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow