हिमाचल में पहली बार खुदरा शराब ठेकों और प्रवेश टोल बैरियरों की होगी ई-नीलामी  

हिमाचल प्रदेश में खुदरा आबकारी शराब ठेकों के लिए अलग-अलग ऑनलाइन बोलियां लगेंगी। राज्य में पहली बार खुदरा शराब ठेकों और प्रवेश टोल बैरियरों की ई-नीलामी होगी। आवेदक अपने घर या कार्यालय से ही दूरस्थ रूप से बोली प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे

Feb 16, 2026 - 13:07
 0  8
हिमाचल में पहली बार खुदरा शराब ठेकों और प्रवेश टोल बैरियरों की होगी ई-नीलामी  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    16-02-2026

हिमाचल प्रदेश में खुदरा आबकारी शराब ठेकों के लिए अलग-अलग ऑनलाइन बोलियां लगेंगी। राज्य में पहली बार खुदरा शराब ठेकों और प्रवेश टोल बैरियरों की ई-नीलामी होगी। आवेदक अपने घर या कार्यालय से ही दूरस्थ रूप से बोली प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट के माध्यम से नामित ई-नीलामी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना जरूरी होगा।

प्रवेश टोल बैरियरों का आवंटन राज्य के इतिहास में पहली बार पारदर्शी ऑनलाइन ई-नीलामी से होगा। पारदर्शिता, जवाबदेही और व्यवसाय करने में सुगमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य कर एवं आबकारी विभाग वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए खुदरा आबकारी शराब ठेकों और प्रवेश टोल बैरियरों का आवंटन राज्य के इतिहास में पहली बार पूर्णतः पारदर्शी ऑनलाइन ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से करेगा।

उन्होंने कहा कि ई-नीलामी इकाई-वार की जाएगी, जिसमें प्रत्येक इकाई में शामिल खुदरा आबकारी शराब ठेकों के लिए अलग-अलग ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित की जाएंगी। आवेदक अपने घर या कार्यालय से ही दूरस्थ रूप से बोली प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। 

राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि सभी आवेदकों के लिए मान्य डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) के माध्यम से नामित ई-नीलामी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना आवश्यक होगा। केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा की गई बोलियां ही स्वीकार की जाएंगी।


ई-नीलामी पोर्टल का लिंक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.hptax.gov.in. पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि संभावित बोलीदाताओं को बोली प्रक्रिया में भाग लेने से पहले आबकारी नीति 2026-27, मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) और उपयोगकर्ता मार्गदर्शिका को ध्यानपूर्वक पढ़ना और समझना चाहिए। 

ये दस्तावेज विभागीय वेबसाइट तथा ई-नीलामी पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे। इच्छुक बोलीदाताओं को ई-नीलामी प्रक्रिया से संबंधित अद्यतन जानकारी, अधिसूचनाएं तथा विस्तृत निर्देशों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है। ताकि, जानकारी मिल सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow