अतिरिक्त उपायुक्त ने किया अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के नाट्य मंचन का शुभारंभ

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर संस्कृति सदन कांगनीधार में नाट्य मंचन आज से आरंभ हुए जो कि 13 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आज पहले दिन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं समकालीन विषयों पर आधारित नाटकों का भव्य मंचन किया गया

Feb 12, 2026 - 19:47
 0  4
अतिरिक्त उपायुक्त ने किया अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के नाट्य मंचन का शुभारंभ
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  12-02-2026
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर संस्कृति सदन कांगनीधार में नाट्य मंचन आज से आरंभ हुए जो कि 13 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आज पहले दिन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं समकालीन विषयों पर आधारित नाटकों का भव्य मंचन किया गया। 
इस अवसर पर विभिन्न रंगमंच से जुड़ी संस्थाओं द्वारा प्रस्तुत नाट्य कृतियों में पौराणिक कथाओं, सामाजिक यथार्थ और मानवीय संवेदनाओं की प्रभावशाली अभिव्यक्ति देखने को मिली। आकार थिएटर सोसाइटी मंडी ने ‘हन्नु हटेला से लड़की सेठ क्यों नहीं होती’ नाटक का प्रभावशाली मंचन किया। इसके लेखक राजेश कुमार हैं, जबकि परिकल्पना एवं निर्देशन दीप कुमार द्वारा किया गया और जागृति कला मंच ने ‘अर्धनारीश्वर’ नाट्य प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। सोसाइटी फॉर द एंपावरमेंट ऑफ कल्चर डेवलपमेंट मंडी द्वारा नाटक सफेद पाला का मंचन किया गया। इस नाटक के लेखक अनिल कुमार शर्मा तथा निर्देशक वेद कुमार हैं। 
आगामी 13 फरवरी तक चलने वाली इन नाट्य प्रस्तुतियों के चलते संस्कृति सदन कांगनीधार रंगमंचीय गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। विविध विषयों पर आधारित इन सशक्त प्रस्तुतियों ने दर्शकों को कला और संस्कृति से जुड़ने का विशेष अवसर प्रदान किया है। इस अवसर पर उपनिदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क मंजुला कुमारी, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी, सुरेश शर्मा, रंगकर्मी रूप उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow