अब देश में कहीं भी ले सकते हैं राशन , वन नेशन , वन राशन कार्ड से राशन की आसान हुई सुविधा
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पात्र लाभार्थियों को ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना के माध्यम से देश में कहीं भी उनकी पात्रता के अनुसार राशन लेने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक आंचल कुमारी ने बताया कि लाभार्थी अपने मौजूदा राशन कार्ड का उपयोग करते हुए किसी भी ईपीओएस सक्षम उचित मूल्य की दुकान से पूर्ण अथवा आंशिक पात्रता का खाद्यान्न प्राप्त कर सकता है
यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर 30-09-2026
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पात्र लाभार्थियों को ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना के माध्यम से देश में कहीं भी उनकी पात्रता के अनुसार राशन लेने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक आंचल कुमारी ने बताया कि लाभार्थी अपने मौजूदा राशन कार्ड का उपयोग करते हुए किसी भी ईपीओएस सक्षम उचित मूल्य की दुकान से पूर्ण अथवा आंशिक पात्रता का खाद्यान्न प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा विशेष रूप से प्रवासी श्रमिकों, कामगारों तथा रोजगार के कारण अपने गृह क्षेत्र से बाहर रहने वाले परिवारों के लिए उपयोगी है।
ऐप में निकटतम उचित मूल्य की दुकान का पता लगाने के लिए जीपीएस आधारित सुविधा भी उपलब्ध है और यह विभिन्न भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि राशन वितरण अथवा उचित मूल्य की दुकान से संबंधित किसी भी समस्या के लिए लाभार्थी टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1967, अन्न सहायता आईवीआरएस 14457 और व्हाट्सएप नंबर 98682-00445 पर संपर्क किया जा सकता है। ये संपर्क माध्यम केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी प्रदर्शित किए गए हैं।
What's Your Reaction?
