NH किनारे से अवैध कब्जे हटाएगी नाहन नगर परिषद, अपनी जमीन को चिन्हित कर रही नगर परिषद

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में नगर परिषद द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लोगो द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाने की तैयारी की जा रही है। नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान ने आज अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों का दौरा किया इस दौरान नगर परिषद, NH अथॉरिटी और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Sep 29, 2026 - 18:40
Sep 29, 2026 - 20:28
 0  27
NH किनारे से अवैध कब्जे हटाएगी नाहन नगर परिषद, अपनी जमीन को चिन्हित कर रही नगर परिषद
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 29 सितंबर :  
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में नगर परिषद द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लोगो द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाने की तैयारी की जा रही है। नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान ने आज अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों का दौरा किया इस दौरान नगर परिषद, NH अथॉरिटी और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

 नगर परिषद की जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की दिशा में नगर परिषद ने लम्बे समय बाद कदम बढ़ाए हैं। नगर परिषद की अध्यक्षा उपमा धीमान ने बताया कि नगर परिषद के दायरे में NH की सभी जमीनों को चिन्हित किया जा रहा है और आने वाले समय इन जमीनों का इस्तेमाल नगर परिषद आमदनी के नजरिए से करेंगे उन्होंने यह भी कहा कि कई स्थानों पर लोगों द्वारा अभय तरीके से कब्जे की गए हैं जिन्हें जल्द हटाया जाएगा।

 उपमा धीमान ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पैदल चलने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फुटपाथ बनाने की योजना भी तैयार की जा रही है। इसके लिए नगर परिषद अपनी जमीन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को उपलब्ध करवाएगी, ताकि सड़क किनारे पैदल चलने वालों को सुरक्षित रास्ता मिल सके।नगर परिषद का उद्देश्य शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था के साथ-साथ पैदल यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />