यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 25-02-2026
जिला सिरमौर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान शुरू कर किया है। इसी कड़ी में जिला पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों से अवैध खनन में संलिप्त 39 वाहनों के चालान किए हैं। जानकारी के मुताबिक सिरमौर पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि जिला के कई क्षेत्रों में अवैध खनन का कारोबार चरम पर है , जिसके चलते पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी के निर्देश पर पुलिस विभाग द्वारा अभियान शुरू किया गया।
इसी अभियान के तहत पुलिस ने जिला सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों से 31 ट्रैक्टर , 7 टिप्पर और एक पिकअप को माइनिंग एक्ट के तहत जब्त किया है। बताते हैं कि यह कार्रवाई पुलिस द्वारा बड़े ही सुनियोजित तरीके से की गई। मामले की पोस्टिंग करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि जिला पुलिस ने जिला के विभिन्न क्षेत्रों में 23 और 24 फरवरी को अवैध खनन के खिलाफ एक विशेष अभियान आरंभ किया गया था।
इसी अभियान के तहत जिला सिरमौर के अलग-अलग क्षेत्र से अवैध खनन में स्थान लिफ्ट 39 वाहनों को जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर जिला की संपदा को नीलाम नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब्त किए गए वाहनों के चालान कर अदालत में पेश किया गया जहां से आगामी कार्रवाई शुरू की गई है।