दो दिन आंधी-बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल में अगले दो दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तर पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में आंधी, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12 और 13 नवम्बर को चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों के लिए यैलो अलर्ट जारी किया है

Nov 11, 2026 - 20:46
 0  24
दो दिन आंधी-बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

शिमला 11- 11 - 2026 : हिमाचल में अगले दो दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तर पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में आंधी, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12 और 13 नवम्बर को चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों के लिए यैलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 13 नवम्बर को शिमला में भी इसका असर देखने को मिलेगा। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात के आसार हैं।

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ था। 1 नवम्बर से 10 नवम्बर के बीच के आंकड़ों के अनुसार राज्य में सामान्य से बेहद कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 14 नवम्बर तक मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रह सकता है, जिसके बाद 15 नवम्बर से मौसम के साफ होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />