उपमुख्यमंत्री 15 नवंबर को हरोली में वीर सैनिक सामुदायिक भवन की रखेंगे आधारशिला, 14 ई-रिक्शा भी करेंगे रवाना

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 15 नवंबर को दोपहर बाद करीब सवा 12 बजे हरोली में वीर सैनिक सामुदायिक भवन की आधारशिला रखेंगे। करीब 3.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन में सैनिकों और पूर्व सैनिकों को बैठकों, कार्यक्रमों और अन्य सामाजिक गतिविधियों के आयोजन के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध होगा। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

Nov 14, 2026 - 20:24
 0  3
उपमुख्यमंत्री 15 नवंबर को हरोली में वीर सैनिक सामुदायिक भवन की रखेंगे आधारशिला, 14 ई-रिक्शा भी करेंगे रवाना
यंगवार्ता न्यूज - ऊना, 14 नवंबर : 
 
 उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 15 नवंबर को दोपहर बाद करीब सवा 12 बजे हरोली में वीर सैनिक सामुदायिक भवन की आधारशिला रखेंगे। करीब 3.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन में सैनिकों और पूर्व सैनिकों को बैठकों, कार्यक्रमों और अन्य सामाजिक गतिविधियों के आयोजन के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध होगा। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि इससे पहले उपमुख्यमंत्री सुबह 11 बजे हरोली बस स्टैंड से हरोली-नई दिल्ली वोल्वो बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे खंड विकास अधिकारी कार्यालय हरोली से 14 ई-रिक्शा भी रवाना करेंगे।

उपमुख्यमंत्री का कहना है कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों और पूर्व सैनिकों को सिविल जीवन में भी उचित सम्मान और सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसी सोच के साथ रामपुर पुल के समीप विकसित की जा रही न्यू हरोली की परिकल्पना में पूर्व सैनिक भवन को शामिल किया गया है। घालुवाल चौक में भारतीय सेना का टैंक स्थापित करने के पीछे भी यही भावना है, ताकि युवा पीढ़ी देश की रक्षा में सैनिकों के योगदान से प्रेरणा ले सके।

वहीं, हरोली से नई दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को दिल्ली आने-जाने की बेहतर सुविधा मिलेगी। ई-रिक्शा के संचालन से स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />