उपलब्धि: एम्स बिलासपुर के डॉ. नवनीत ने दो साल में कर दी 300 बड़ी प्लास्टिक सर्जरी 

एक डॉक्टर, दो साल… और 300 से अधिक जटिल सर्जरियां। एम्स ने गंभीर क्रॉनिक किडनी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए अब तक 100 से अधिक एवी फिस्टुला सर्जरी कर डायलिसिस की व्यवस्था सुचारु की। इससे मरीजों को चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ता

Jul 25, 2025 - 11:34
 0  57
उपलब्धि: एम्स बिलासपुर के डॉ. नवनीत ने दो साल में कर दी 300 बड़ी प्लास्टिक सर्जरी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर    25-07-2025

एक डॉक्टर, दो साल… और 300 से अधिक जटिल सर्जरियां। एम्स ने गंभीर क्रॉनिक किडनी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए अब तक 100 से अधिक एवी फिस्टुला सर्जरी कर डायलिसिस की व्यवस्था सुचारु की। इससे मरीजों को चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ता। 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के एकमात्र फैकल्टी सदस्य डॉ. नवनीत शर्मा ने इस उपलब्धि को अपने नाम किया है। प्लास्टिक सर्जरी सप्ताह के अवसर पर एम्स प्रशासन ने विभाग की प्रगति रिपोर्ट साझा की। 

इसमें बताया गया कि दो वर्ष के भीतर 300 से अधिक प्रमुख और 350 से अधिक लघु सर्जरियां सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं। विभाग की सेवाएं केवल कॉस्मेटिक सर्जरी तक सीमित नहीं, बल्कि गंभीर चोटों, जलन, जन्मजात विकृतियों, कैंसर रिकंस्ट्रक्शन और डायलिसिस जैसी जटिल चिकित्सा में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। 

एम्स बिलासपुर में सिर से पांव तक की प्लास्टिक सर्जरी प्रक्रिया की जा रही है। इनमें क्रोनिक जख्मों के लिए स्किन ग्राफ्टिंग, ब्रैकियल प्लेक्सस और माइक्रोवस्कुलर नस-तंत्रिका की मरम्मत, पोस्ट-बर्न सर्जरी और हाथ की गंभीर चोटों का इलाज शामिल है। 

विभाग अन्य विशेषज्ञ विभागों जैसे ऑनकोसर्जरी, डेंटिस्ट्री और ईएनटी के साथ मिलकर ओरल कैंसर के बाद मरीजों की रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी कर रहा है। साथ ही एंडोक्रिनोलॉजी विभाग के साथ संयुक्त रूप से 200 से अधिक डायबिटिक फुट रोगियों का उपचार किया जा चुका है।

बच्चों में क्लेफ्ट लिप-पैलेट, सिडैक्टली (जुड़ी उंगलियां), पॉलीडैक्टली (अतिरिक्त उंगलियां) और कान की प्लास्टिक सर्जरी जैसी दुर्लभ विकृतियों का सफल उपचार विभाग की बड़ी उपलब्धियों में शामिल है। यह सर्जरियां पहले प्रदेश के बाहर के संस्थानों पर निर्भर थीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow