ऊना में 516 मतदान केंद्र, इनमें से 25 महिला कर्मी संचालित और 5 का जिम्मा संभालेंगे युवा
ऊना जिले में चुनावों को लेकर 516 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 25 मतदान केंद्र महिला कर्मी संचालित होंगे। इसके अलावा 5 मतदान केंद्रों का जिम्मा युवा कर्मी संभालेंगे
![ऊना में 516 मतदान केंद्र, इनमें से 25 महिला कर्मी संचालित और 5 का जिम्मा संभालेंगे युवा](https://youngvarta.com/uploads/images/202404/image_870x_660bfcff420c6.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना 02-04-2024
ऊना जिले में चुनावों को लेकर 516 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 25 मतदान केंद्र महिला कर्मी संचालित होंगे। इसके अलावा 5 मतदान केंद्रों का जिम्मा युवा कर्मी संभालेंगे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने दी।
वे मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग द्वारा चुनावों के सुचारू निष्पादन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा के लिए शिमला से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ली गई बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ऊना जिला की संपूर्ण तैयारी तथा चुनावी प्रबंधों से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि जिले में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5-5 महिला कर्मी संचालित मतदान केंद्र होंगे। इस तरह जिले में कुल 25 महिला कर्मी संचालित मतदान केंद्र होंगे। इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र में 1 मतदान केंद्र युवा कर्मी संचालित होगा। इस प्रकार जिले में कुल 5 मतदान केंद्र ऐसे होंगे जिनके संचालन का जिम्मा 30 साल से कम आयु के युवा कर्मी संभालेंगे।
जिले में कुल 20 आदर्श मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जिनमें विधानसभा वार 4-4 आदर्श मतदान केंद्र होंगे। इसके अलावा जिले मेें एक इको फ्रेंडली ग्रीन मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)