पांवटा साहिब में 3.12 ग्राम चिट्टे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सिरमौर पुलिस की विशेष जांच इकाई (SIU) नाहन की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांवटा साहिब क्षेत्र में एक व्यक्ति को 3.12 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Oct 9, 2026 - 17:40
 0  22
पांवटा साहिब में 3.12 ग्राम चिट्टे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब 9 अक्टूबर : 

सिरमौर पुलिस की विशेष जांच इकाई (SIU) नाहन की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांवटा साहिब क्षेत्र में एक व्यक्ति को 3.12 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को SIU नाहन की टीम पांवटा साहिब क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भगत सिंह उर्फ अमन नामक व्यक्ति मोटरसाइकिल नंबर PB70 F 0584 (CT 100) पर क्षेत्र में कथित तौर पर चिट्टा बेचने का धंधा करता है। सूचना के मुताबिक, आरोपी उस समय यमुना पुल बैरियर कुल्हाल के पास राम मंदिर के गेट के सामने खड़ा था।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 3.12 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी भगत सिंह उर्फ अमन मूल रूप से जिला यमुनानगर, हरियाणा का निवासी बताया गया है और वर्तमान में पांवटा साहिब के फूलपुर क्षेत्र में रह रहा था।

पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है तथा नशे के कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />