एनसीसी शिविर में अनुशासन, सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा सेवाओं में करियर पर रहा विशेष जोर
डॉ परमार यूनिवर्सिटी नौणी में चल रहे प्रथम हिमाचल (बॉयज) एनसीसी बटालियन सोलन के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में रविवार को कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न सैन्य एवं व्यक्तित्व विकास गतिविधियों में भाग लिया। दिनभर आयोजित कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता तथा रक्षा सेवाओं के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। शिविर के दौरान प्रशासनिक अधिकारी कर्नल ए.एस. सिद्धू ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) युवाओं के लिए भारतीय सशस्त्र सेनाओं में करियर बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 19-07-2026
डॉ परमार यूनिवर्सिटी नौणी में चल रहे प्रथम हिमाचल (बॉयज) एनसीसी बटालियन सोलन के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में रविवार को कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न सैन्य एवं व्यक्तित्व विकास गतिविधियों में भाग लिया। दिनभर आयोजित कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता तथा रक्षा सेवाओं के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। शिविर के दौरान प्रशासनिक अधिकारी कर्नल ए.एस. सिद्धू ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) युवाओं के लिए भारतीय सशस्त्र सेनाओं में करियर बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
What's Your Reaction?



