कांंगड़ा में एक निजी कॉलेज की छात्रा ने क्लास रूम में फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

प्रदेश के जिला कांगड़ा के केएलबी कॉलेज पालमपुर में वीरवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां बीकॉम प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने कक्षा के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

Mar 19, 2026 - 12:56
 0  35
कांंगड़ा में एक निजी कॉलेज की छात्रा ने क्लास रूम में फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

यंगवार्ता न्यूज़ - धमर्शाला    19-03-2026

प्रदेश के जिला कांगड़ा के केएलबी कॉलेज पालमपुर में वीरवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां बीकॉम प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने कक्षा के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय छात्रा सुबह करीब 8:45 बजे कॉलेज पहुंची। वह सीधे अपनी कक्षा में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

कुछ समय बाद एक अन्य छात्रा ने कक्षा के अंदर संदिग्ध स्थिति देखी और कॉलेज में कार्यरत एक व्यक्ति को सूचित किया। सूचना मिलने पर उक्त व्यक्ति ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और छात्रा को पंखे से लटका पाया। उसे तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। 

पुलिस द्वारा धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow