कांग्रेस भवन में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पूण्य तिथि पर सिरमौर जिला में आज विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला मुख्यालय नाहन स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद परमार और पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे ।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 8 जुलाई, 2026 :

मीडिया से बातचीत में कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद परमार कि आधुनिक हिमाचल के निर्माण में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का विशेष योगदान रहा है और आज उन्हें पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल में कांग्रेस को वीरभद्र के नेतृत्व की कमी कर रही है जिन्होंने विपरीत हालात में भी हिमाचल को बखूबी संभाला था। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के योगदान को नहीं बुलाया जा सकता और आज उनके पदचिन्हों पर चलने की आवश्यकता है।
What's Your Reaction?