कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ , बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की फीड बैक से बनती है रणनीति : डा. बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा संगठन की रीढ़ हैँ। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के फीड बैक के आधार पर ही संगठन रणनीति तैयार करता है और उसे ज़मीन पर उतरता है। भाजपा के लाखों कार्यकर्ता प्रदेश भर में जमीनी स्तर पर श्रेष्ठ कार्य कर रहे हैँ। डॉ. राजीव बिंदल आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत आमवाला-सैनवाला और सलानी-कटोला पंचायतों में बूथ स्तरीय बैठकों में कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 22-12-2025
What's Your Reaction?

