कालाअंब में टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत , मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में युवती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:30 बजे नाहन-कालाअंब मार्ग पर एक टिपर ने स्कूटी नम्बर HP 18-C 7945 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक युवती की पहचान नैंसी तोमर उम्र 27 वर्ष पुत्री गंभीर सिंह के रूप में हुई है।
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 24-04-2026
What's Your Reaction?


