किन्नौर में आगजनी की भेंट चढ़े लकड़ी के दो मकान,घटना में लाखों का नुकसान 

किन्नौर के उपमंडल सांगला की सापनी पंचायत के बटूरी गांव में लकड़ी के दो मकान आग की भेंट चढ़ गए। घर में रखा सारा सामान भी जल गया। दोनों परिवारों के सदस्य समय से बाहर निकल गए

Oct 19, 2025 - 15:48
 0  34
किन्नौर में आगजनी की भेंट चढ़े लकड़ी के दो मकान,घटना में लाखों का नुकसान 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - किन्नौर    19-10-2025

किन्नौर के उपमंडल सांगला की सापनी पंचायत के बटूरी गांव में लकड़ी के दो मकान आग की भेंट चढ़ गए। घर में रखा सारा सामान भी जल गया। दोनों परिवारों के सदस्य समय से बाहर निकल गए। साथ ही गोशालाओं से मवेशियों को भी बाहर निकाल दिया। घटना शनिवार रात को हुई। 

बटूरी गांव के विद्या लाल और विजेंद्र सिंह की घरों में अचानक आग लग गई। गांव में आग को बुझाने के कोई साधन नहीं थे। ग्रामीणों ने पेयजल नल से पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। 

कुछ ही घंटों में दोनों घर पूरी तरह से जल गए। स्थानीय प्रशासन की टीम रविवार को मौके पर पहुंची है। स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow