पीएम मोदी के बयान से देश में इंटरनल इमरजेंसी के संकेत, देश के सामने स्थिति स्पष्ट करें पीएम मोदी : कुलदीप राठौर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता से सोना न खरीदने और विदेश यात्राओं को कम करने के बयान के बाद कांग्रेस हमलावर है और पीएम मोदी से देश में आर्थिक संकट को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग कर रहे है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि पीएम मोदी का बयान इंटरनल इमरजेंसी के संकेत है
उन्होंने कहा कि ये हालात मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बाद पीएम मोदी का बयान आया है। हालांकि चार राज्यो के चुनाव में पीएम मोदी ने बयान दिया कि इस तरह की कोई स्तिथि नही आएगी। लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद कमर्शियल एलपीजी के दाम बड़ा दिए जिससे होटलों ढाबों में खाने पीने की चीजों के दाम बढ़ गए है।
हालांकि राहुल गांधी ने पहले ही कहा कि चुनाव के बाद इस तरह की स्थिति होने वाली है।लेकिन केंद्र सरकार ने गंभीरता से नही किया। देश मे उत्पन्न हो रही स्थिति के लिए केंद्र सरकार की विदेश नीति पूरी तरह से जिम्मेदार है। भारत रूस से कच्चा तेल खरीद रहा था लेकिन अमेरिका के दबाव में कच्चा तेल लेना बंद कर दिया। जिससे अब कच्चा तेल मंहगा खरीद रहे है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जनता से अपील करने के बजाय उन्हें अनावश्यक खर्चो पर लगाम लगानी चाहिए । अफसरों मंत्रियो के विदेशों दौरे पर अंकुश लगाते। लेकिन आम जनता पर बोझ डालना सही नही है। यदि अर्थव्यवस्था ठीक हालत में नही देश के सामने स्तिथि स्पष्ट करनी चाहिए। उनका बयान इंटरनल इमरजेंसी का संकेत है। पीएम को चाहिए सबसे पहले वो मंत्रिमंडल के सदस्य पहले अपने ऊपर फैसले लागू करे और फिजूलखर्ची बंद करे। पीएम मोदी अपने बयान को वापिस लेना चाहिए और महंगाई पर अंकुश लगाना चाहिए।
वही नारकण्डा नगर पंचायत के सर्वसम्मति से चुने जाने पर कुलदीप राठौर ने क्षेत्र की जनता को बधाई दी और कहा कि नगर पंचायत में सभी लोगो की आपसी सहमति से निर्विरोध चुन लिया और इसके अलावा कुछ पंचायतों को भी सर्वसम्मति से चुना गया है जोकि खुशी की बात है।
बाईट। कुलदीप राठौर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता
What's Your Reaction?


