केंद्रीय विवि के शाहपुर परिसर की एक शोधार्थी छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में प्रोफेसर गिरफ्तार
केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के शाहपुर परिसर की एक शोधार्थी छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। शोधार्थी छात्रा ने अपने ही प्रोफेसर पर दुष्कर्म का आरोप
![केंद्रीय विवि के शाहपुर परिसर की एक शोधार्थी छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में प्रोफेसर गिरफ्तार](https://youngvarta.com/uploads/images/202403/image_870x_6603ec9e4a9e3.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला 27-03-2024
केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के शाहपुर परिसर की एक शोधार्थी छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। शोधार्थी छात्रा ने अपने ही प्रोफेसर पर दुष्कर्म का आरोप जड़ा है। छात्रा की शिकायत के आधार पर शाहपुर पुलिस थाना में इस संदर्भ में प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज किया।
बुधवार को आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके प्रोफेसर को हिरासत गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया है उसके प्रोफेसर ने शाहपुर के एक निजी होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई अमल में ला रही है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)