क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन

बाल विकास परियोजना नाहन के अंतर्गत वृत्त नाहन शहरी-2 में क्रेच केंद्र अप्पर-स्ट्रीट नजदीक महलात की घाटी में क्रेच कार्यकर्ता एवं सहायिका का एक-एक पद तथा वृत्त नाहन शहरी-1 के तैली मोहल्ला में क्रेच सहायिका का एक पद को भरने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है

Jun 22, 2026 - 17:00
 0  13
क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन

यंगवार्ता न्यूज नाहन 22 जून, 2026 : 


 बाल विकास परियोजना नाहन के अंतर्गत वृत्त नाहन शहरी-2 में क्रेच केंद्र अप्पर-स्ट्रीट नजदीक महलात की घाटी में क्रेच कार्यकर्ता एवं सहायिका का एक-एक पद तथा वृत्त नाहन शहरी-1 के तैली मोहल्ला में क्रेच सहायिका का एक पद को भरने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसके लिए इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार को अपने आवेदन सादे कागज पर आवश्यक दस्तावेजों सहित 08 जुलाई, 2026 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में जमा करवाने होंगे।


बाल विकास परियोजना अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक संबंधित क्रेच क्षेत्र की सामान्य निवासी होनी चाहिए, क्रेच कार्यकर्ता हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास तथा क्रेच सहायिका हेतु 10वीं पास रखी गई है तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से कम होनी चाहिए, जिसका प्रमाण पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार/कार्यकारी मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी होना चाहिए।


उन्होंने बताया कि इन पदों हेतु साक्षात्कार 15 जुलाई, 2026 को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में प्रातः 10ः30 बजे से होंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय अथवा संबंधित वृत पर्यवेक्षक से संपर्क किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow