नारियों का सम्मान करना भूले उद्योग मंत्री , हिमाचल की बेटी को मनोरंजन का साधन बता रहे हर्षवर्धन चौहान

यत्र नारी यस्य पूजियँते रमते तत्र देवता , पुराणों में कहा गया है कि जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता वास करते हैं। वहीं सरकार द्वारा भी बेटियों के उत्थान और सम्मान के लिए बेटी पढ़ाओ , बेटी बचाओ अभियान के अलावा बेटी है अनमोल जैसे नारे केंद्र और हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए हैं , लेकिन बेटियों की कितनी कद्र हिमाचल के कांग्रेस नेता करते हैं यह हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने साफ कर दिया

Apr 13, 2025 - 19:08
Apr 13, 2025 - 19:40
 0  169
नारियों का सम्मान करना भूले उद्योग मंत्री , हिमाचल की बेटी को मनोरंजन का साधन बता रहे हर्षवर्धन चौहान
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  13-04-2025
यत्र नारी यस्य पूजियँते रमते तत्र देवता , पुराणों में कहा गया है कि जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता वास करते हैं। वहीं सरकार द्वारा भी बेटियों के उत्थान और सम्मान के लिए बेटी पढ़ाओ , बेटी बचाओ अभियान के अलावा बेटी है अनमोल जैसे नारे केंद्र और हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए हैं , लेकिन बेटियों की कितनी कद्र हिमाचल के कांग्रेस नेता करते हैं यह हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने साफ कर दिया। गत दिनों सचिवालय में हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पत्रकार वार्ता के दौरान सीने अभिनेत्री और मंडी की संसद के साथ-साथ हिमाचल की बेटी कंगना रनौत को मनोरंजन का साधन बता दिया। 
हर्षवर्धन बता रहे हैं कि कंगना रनौत एक कलाकार है , मनोरंजन करना ही उनका काम है। उन्होंने कहा कि अभी इन्हें राजनीति की कोई समझ नहीं है और यह मंच पर भी कलाकारी करती है। इससे साफ जाहिर होता है कि कंगना रनौत केवल मात्र मनोरंजन का साधन है।  कंगना पर की गई उद्योग मंत्री की इस टिप्पणी से हिमाचल प्रदेश की बेटियों में काफी गुस्सा है। हिमाचल की नारियों का कहना है कि उद्योग मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी अमर्यादित है। हिमाचल की महिलाओं का कहना है कि कांग्रेस नारियों की कितनी कद्र करती है यह हर्षवर्धन चौहान के बयान से जग जाहिर हो गया है। 
उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन द्वारा हिमाचल की बेटी और मंडी की सांसद कंगना रनौत को मनोरंजन का साधन बताना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इसके लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। उधर भाजपा नेताओं का कहना है कि यदि हर्षवर्धन चौहान ने कंगना रनौत पर की गई टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगी तो हिमाचल प्रदेश की बेटियां एकजुट होकर उनके खिलाफ प्रदर्शन करेगी। गौर हो की इन दोनों मंडी की सांसद कंगना रनौत को लेकर कांग्रेस के नेताओं द्वारा कई टिप्पणियां की जा रही है। हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। 
जिसमें लिखा कि मोहतरमा बड़ी शरारत करती है , बिजली का बिल नहीं भरती है और फिर भी मंच पर सरकार को कोसती है। ऐसा कैसे चलेगा लेकिन हर्षवर्धन चौहान ने तो सारी मर्यादाओं को लांघकर हिमाचल की बेटी को मनोरंजन का साधन करार दे दिया। इससे साफ जाहिर होता है कि उद्योग मंत्री बेटियों की कितनी कदर करते हैं जो उन्हें एक मनोरंजन का साधन बता रहे हैं। जबकि उद्योगमंत्री खुद एक बेटी के पिता और दो बहनों के भाई है , बावजूद इसके भी महिलाओं पर इस प्रकार की टिप्पणी करना असंसदीय है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow