संजौली मस्जिद में अमन के साथ हुई नमाज़ , हिंदुओं ने दिया सहिष्णुता का परिचय बोले , शिमला को कश्मीर बनाने पर तुली है सरकार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित विवादित संजौली मस्जिद में जुम्मे की नमाज अमन के साथ अदा की गई। इस दौरान 100 के करीब नमाजियों ने मस्जिद में जाकर नमाज अदा की। नमाज़ी बिना किसी विरोध के मस्जिद पहुंचे और नमाज अदा की। नमाजियों ने शांति के साथ नमाज अदा होने पर खुशी जताई और मस्ज़िद के कायम रहने की उम्मीद जताई है। वहीं हिंदू संगठनों को अब उच्च न्यायालय के फैसले का इंतजार है

Dec 6, 2025 - 10:42
Dec 6, 2025 - 11:00
 0  55
संजौली मस्जिद में अमन के साथ हुई नमाज़ , हिंदुओं ने दिया सहिष्णुता का परिचय बोले , शिमला को कश्मीर बनाने पर तुली है सरकार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  06-12-2025

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित विवादित संजौली मस्जिद में जुम्मे की नमाज अमन के साथ अदा की गई। इस दौरान 100 के करीब नमाजियों ने मस्जिद में जाकर नमाज अदा की। नमाज़ी बिना किसी विरोध के मस्जिद पहुंचे और नमाज अदा की। नमाजियों ने शांति के साथ नमाज अदा होने पर खुशी जताई और मस्ज़िद के कायम रहने की उम्मीद जताई है। वहीं हिंदू संगठनों को अब उच्च न्यायालय के फैसले का इंतजार है। जिला अदालत से विवादित मस्जिद को अवैध करार दिए जाने के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। बीते दिनों हिंदू संगठनों ने  नमाज़ पर रोक लगाने की मांग की थी। 
इसे लेकर हिंदू संगठन नेता संजौली में अनशन पर भी बैठे। हालांकि इस दौरान मामला उच्च न्यायालय पहुंच जिस पर हिंदू संगठनों ने अब उच्च न्यायालय से मस्जिद पर फैसला आने का इंतजार करने का फैसला किया है।मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे नमाजियों ने कहा कि अमन और शांति के साथ नमाज अदा की गई है। नमाजियों ने मस्जिद के बने रहने की उम्मीद जताई है। इसके अलावा नमाजियों ने शांति और हिंदू मुस्लिम भाईचारा बने रहने की भी बात कही है। वहीं हिंदू संगठन नेताओं ने कहा कि मामला न्यायालय में जाने के बाद हिंदू पक्ष ने शालीनता और सहिष्णुता का परिचय दिया है। साथ ही हिंदू नेताओं ने कहा कि मामले में निर्णय आने के बाद यही प्रश्न दूसरे समुदाय से पूछा जाएगा। 
साथ ही हिंदू नेताओं ने कहा कि न्यायालय ने अपने आदेश में नमाज की इजाजत नहीं दी इसके बावजूद लोग वहां पहुंचे। हिंदू नेताओं ने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर हिंदू भावनाओं को भड़काने और बाहर से आने वाले मुसलमान को शरण देने का आरोप लगाया है। हिंदू नेताओं ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार शिमला को कश्मीर बनाने पर तुली हुई है. उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे का अंजाम उन्हें कश्मीरी पंडितों से पूछना चाहिए।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow