चंबा ज़िला प्रशासन और राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल की उपस्थिति में ज़िला के सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों, प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा संस्थानों में वॉटर प्यूरीफायर (जल शोधन यंत्र)  तथा उप मंडलीय स्वास्थ्य संस्थानों में बायोकेमिस्ट्री ऑटो एनालाइजर स्थापित करने के लिए उपायुक्त कार्यालय कक्ष में ज़िला प्रशासन और राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के बीच समझौता ज्ञाप

Oct 29, 2024 - 13:38
 0  41
चंबा ज़िला प्रशासन और राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

ज़िला के शिक्षण तथा स्वास्थ्य संस्थानों में लगेंगे वॉटर प्यूरीफायर और ऑटो एनालाइजर 

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा    29-10-2024

उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल की उपस्थिति में ज़िला के सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों, प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा संस्थानों में वॉटर प्यूरीफायर (जल शोधन यंत्र)  तथा उप मंडलीय स्वास्थ्य संस्थानों में बायोकेमिस्ट्री ऑटो एनालाइजर स्थापित करने के लिए उपायुक्त कार्यालय कक्ष में ज़िला प्रशासन और राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू ) हस्ताक्षरित किया गया। 

ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जालम  सिंह भारद्वाज और  ज़िला कार्यक्रम अधिकारी योजना जीवन कुमार ने ज़िला प्रशासन तथा राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की ओर से  वरिष्ठ ग्रुप प्रबंधक  आलोक रंजन एवं प्रबंधक जितेंद्र मोहन भारती ने हस्ताक्षर किए। 

उपायुक्त ने बताया कि ज़िला के सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों,  प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा संस्थानों  में राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की ओर से 350 वॉटर  प्यूरीफायर  (जल शोधन यंत्र) स्थापित किए जाएंगे। इसके तहत 52 लाख 50 हजार की राशि  व्यय होगी। 

उन्होंने यह भी बताया कि  उप मंडल स्तर पर स्वास्थ्य संस्थानों में बायोकेमिस्ट्री  एनालाइजर स्थापित करने के लिए 30 लाख की धन राशि व्यय होगी। इस दौरान अतिरिक्त  ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा, सहायक आयुक्त पीपी सिंह भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow