जन्माष्टमी पर माता भद्रकाली मंदिर में स्थापित होंगी श्री राधा-कृष्ण व राधारानी की प्रतिमाएं
श्री माता भद्रकाली मंदिर के परिसर में जन्माष्टमी पर्व पर श्री राधाकृष्ण तथा राधारानी जी की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इससे पूर्व बुधवार तथा बृहस्पतिवार को यहां इस उपलक्ष्य में पूजा पाठ का आयोजन किया जाएगा। आज बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली।यह कलश यात्रा माता भद्रकाली मंदिर से रवाना होकर श्री खेड़ा जी महाराज, भगवान श्री नर्मदेश्वर मन्दिर, श्री गोगा माड़ी सैनवाला से वापस माता भद्रकाली मंदिर में पहुंची।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 2 सितंबर :

आम्ब वाला सैनवाला के पूर्व प्रधान संदीपक तोमर ने बताया कि यह मूर्तियां विशेष रूप से जयपुर से लाई गई हैं तथा जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सुबह नौ बजे सभी अन्न, दूध, पुष्प, लक्ष्मी तथा फल स्नान के उपरांत इन मूर्तियों को विधिपूर्वक मंत्र उच्चारण के साथ स्थापित किया जाएगा।हवन उपरांत भण्डारा तथा दोपहर बाद भजन कीर्तन भी किया जाएगा।
सैनवाला निवासी धर्म चंद बिंदल, पूर्व बीडीसी चेयरमैन कविता चौहान, पंचायत प्रधान सीमा तोमर आदि ने सैनवाला तथा आम्ब वाला में पूर्व में श्री राधा कृष्ण का कोई मंदिर नहीं था तथा इन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से श्रद्धालुओं को इनके पावन दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। सीमा तोमर ने सभी पंचायत वासियों से इस आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।
What's Your Reaction?