बिजली करंट लगने से  नालटा मीमू  में जर्सी गाय की हुई दर्दनाक मौत

 विद्युत बोर्ड की कथित लापरवाही के चलते मशोबरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पीरन के नालटा मीमू गांव में रविवार को  बिजली के करंट लगने से एक जर्सी गाय की दर्दनाक मौत हो गई।

Jul 26, 2026 - 19:15
 0  3
बिजली करंट लगने से  नालटा मीमू  में जर्सी गाय की हुई दर्दनाक मौत
यंगवार्ता न्यूज - शिमला, 26 जुलाई, 2026 : 
 विद्युत बोर्ड की कथित लापरवाही के चलते मशोबरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पीरन के नालटा मीमू गांव में रविवार को  बिजली के करंट लगने से एक जर्सी गाय की दर्दनाक मौत हो गई।

गाय के मालिक सही राम मेहता ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह अपने मवेशियों को चराने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान नालटा के समीप स्थापित  बीएसएनएल टावर के लिए बिना पोल के बिछाई गई बिजली की केबल में करंट प्रवाहित होने से उनकी जर्सी गाय उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गाय को बचाने के प्रयास में वह स्वयं भी करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।

सही राम मेहता के अनुसार मृत गाय प्रतिदिन आठ किलोग्राम से अधिक दूध देती थी, जिससे परिवार की आजीविका चलाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता था। गौर रहे  कि पीरन के समीप नालटा क्षेत्र में स्थापित बीएसएनएल टावर के लिए करीब दो वर्ष पूर्व विद्युत बोर्ड द्वारा बिना पोल के बिजली की केबल  बिछाई गई थी। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण केबल  जमीन पर गिर गई, जिससे यह हादसा पेश आया । गनीमत यह रही इस लापरवाही के चलते क्षेत्र के अनेक लोगोें की जान बच गई चूंकि गांव के लोग इस ओर घास लकड़ी के लिए जाते रहते हैं ।

घटना की सूचना मिलते ही जुन्गा पुलिस, पशुपालन विभाग, विद्युत बोर्ड के अधिकारी तथा ग्राम पंचायत पीरन की प्रधान निशा देवी मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने प्रारंभिक स्तर पर अपनी लापरवाही स्वीकार करते हुए गाय के मालिक को मुआवजे के रूप में 20 हजार रुपये की राशि मौके पर प्रदान की। विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता (जेई) विकास राज ने आश्वासन दिया कि दो दिनों के भीतर संबंधित स्थान पर बिजली के पोल स्थापित कर दिए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow