प्रदेश में अब गर्भवती महिलाओं को चेहरा स्कैन कर आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलेगा पूर्ण आहार  

हिमाचल प्रदेश में अब गर्भवती महिलाओं को चेहरा स्कैन कर आंगनबाड़ी केंद्रों में पूर्ण आहार मिलेगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की पहचान की जाएगी। इससे गर्भवती महिला को राशन लेने के लिए खुद उपस्थित होना पड़ेगा......

Oct 22, 2024 - 19:11
 0  47
प्रदेश में अब गर्भवती महिलाओं को चेहरा स्कैन कर आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलेगा पूर्ण आहार  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    22-10-2024

हिमाचल प्रदेश में अब गर्भवती महिलाओं को चेहरा स्कैन कर आंगनबाड़ी केंद्रों में पूर्ण आहार मिलेगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की पहचान की जाएगी। इससे गर्भवती महिला को राशन लेने के लिए खुद उपस्थित होना पड़ेगा। 

हालांकि इससे पहले आंगनबाड़ी से राशन लेने के लिए गर्भवती महिला के पंजीकृत नंबर पर ओटीपी आता था, जिससे कोई भी व्यक्ति महिला के स्थान पर उपस्थित होकर राशन ले लेता था, लेकिन अब ऐसा संभव नहीं हो पाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ट्रायल के आधार पर प्रदेश सहित अन्य राज्य में पहली बार फेस ऑथेंटिकेशन को शुरू किया गया है।

जिला कांगड़ा में महिला एवं बाल विकास विभाग के कुल ब्लॉक में 4226 आंगनबाड़ी केंद्र हैँ और 15 ब्लॉक की कुल 109 आंगनबाड़ी अधीक्षक को प्रशिक्षित किया गया है। अब ये अधीक्षक धरातल पर जाकर 4056 आंगनबाड़ी कार्यर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्रों में चेहरा स्कैन कर राशन दिया जाएगा। 

अब गर्भवती महिला के स्थान पर कोई दूसरा व्यक्ति राशन नहीं ले पाएगा। विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं को 600 कैलोरी और 18 से 20 ग्राम प्रोटीन दिया जाता है, जिसमें राजमाह, चावल, दलिया, सेवइयां, ओट्स बिस्कुट, अजवायन बिस्कुट और स्पराउटड दाल आदि चीजें प्रतिदिन पूरक पोषाहार योजना के तहत दी जाती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow