परिणाम घोषित होने तक किसी भी प्रकार का हथियार और गोला-बारूद ले जाने पर प्रतिबंध- जिला मजिस्ट्रेट
जिला मजिस्ट्रेट एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज यह आदेश जारी करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिला सिरमौर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है जिसके चलते चुनाव घोषणा से लेकर परिणाम घोषित होने तक जिला सिरमौर की सीमा के भीतर कानून प्रवर्तन एजेंसी के अलावा कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का हथियार और गोला-बारूद नहीं ले जाएगा।
नाहन 06 मई,. 2026 :
आदेशों में बताया गया कि सशस्त्र बलों/अर्धसैनिक बलों, होम गार्ड/पुलिस कर्मियों/राष्ट्रीयकृत बैंकों के सुरक्षा गार्डों और कानून व्यवस्था का दायित्व सौंपे गए किसी अन्य व्यक्ति, विभिन्न स्तरों पर राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन के सदस्य खिलाड़ी जिनमें वह अपनी राइफलों आदि का उपयोग करते है उन्हें इस आदेश में छूट प्रदान की गई है।
What's Your Reaction?


