जुब्बल में स्वास्थ्य सेवाओं को किया जा रहा सुदृढ़ और मजबूत : रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज आज उप मण्डल जुब्बल के अंतर्गत खड़ापत्थर में "रोगी कल्याण समिति जुब्बल" के सदस्यों के साथ बैठक कर नागरिक चिकित्सालय जुब्बल में चल रही गतिविधियों की समीक्षा की

Nov 21, 2025 - 15:39
 0  11
जुब्बल में स्वास्थ्य सेवाओं को किया जा रहा सुदृढ़ और मजबूत : रोहित ठाकुर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    21-11-2025

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज आज उप मण्डल जुब्बल के अंतर्गत खड़ापत्थर में "रोगी कल्याण समिति जुब्बल" के सदस्यों के साथ बैठक कर नागरिक चिकित्सालय जुब्बल में चल रही गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय आनंद, डॉक्टर सुनीश चौहान  एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

डॉ सुनीश चौहान ने वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान आय और व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। साथ ही आने वाले समय के किये प्रस्तावित योजनाओं के विषय पर भी प्रकाश डाला। इसके साथ ही अस्पताल में मरीज़ो को अधिक सुविधा मुहैया करवाने हेतू जरुरी उपकरणों एवं मशीनों की स्थिति को सुधारने और उनकी संख्या को बढ़ाने पर भी चर्चा की। 

शिक्षा मंत्री ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से संवाद स्थापित करते हुए बताया कि जुब्बल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और मजबूत किया जा रहा है जिसके अंतर्गत महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जुब्बल में इस समय विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं जिससे कि स्थानीय नागरिकों को लाभ हो रहा है। 

उन्होंने बताया कि इस संस्थान की स्थिति को बेहतर करने कि दिशा में वह निरंतर प्रयत्नशील है। उन्होंने खंड अस्पताल के अधिकारियों एवं अन्य कर्मचारियों को रोगी कल्याण समिति द्वारा अर्जित धनराशि को संतुलित और विवेकपूर्ण ढंग से उपयोग करने के निर्देश भी दिये।

ईसीजी और आरवीजी मशीनों की खरीद की दी मंजूरी, एक्सरे मशीन को दुरुस्त करने के दिये निर्देश रोहित ठाकुर ने अस्पताल के लिए ईसीजी और आरवीजी जैसी नई मशीनों की खरीद की मंजूरी भी प्रदान की और साथ ही एक्सरे मशीन को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिये। 

उन्होंने बताया कि आने वाले सर्दी के मौसम के मद्देनज़र मरीजों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाये और बिजली हीटर, कंबल इत्यादि का समुचित प्रबंध किया जाये और पानी की टकियों को साफ और सुरक्षित रखा जाए जिससे कि रोगियों और उनके परिजनों को स्वच्छ और शुद्ध पानी मिल सके। 

इसके साथ ही रोहित ठाकुर ने जुब्बल एवं कोटखाई से आये विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधिमण्डलों से मुलाक़ात की और उनसे संवाद स्थापित किया। साथ ही लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से भी महत्वपूर्ण बैठक की। 

रोहित ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह आपदा उपरान्त क्षतिग्रस्त सड़कों एवं भवनों के पुनर्ननिर्माण और मरम्मत के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाएं जिससे कि आने वाले सर्दी के मौसम के मद्देनज़र जनसामान्य को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

बैठक में उपमंडल दण्डाधिकारी जुब्बल/कोटखाई गुरमीत नेगी, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता (रोहडू वृत्त) प्रमोद उप्रेती सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow