दो साल पूरे करने वाले क्लर्क और जेओए आईटी होंगे नियमित, पात्र कर्मचारियों के मांगे दस्तावेज

हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने अनुबंध आधार पर कार्यरत क्लर्क और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी कर 30 सितंबर 2026 तक दो वर्ष की निरंतर संविदा सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड भेजने को कहा है

Aug 7, 2026 - 20:28
 0  25
दो साल पूरे करने वाले क्लर्क और जेओए आईटी होंगे नियमित, पात्र कर्मचारियों के मांगे दस्तावेज
यंगवार्ता न्यूज - शिमला 7 अगस्त : 

हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने अनुबंध आधार पर कार्यरत क्लर्क और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी कर 30 सितंबर 2026 तक दो वर्ष की निरंतर संविदा सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड भेजने को कहा है। सरकार की नियमितीकरण नीति के तहत वे क्लर्क और जेओए आईटी पात्र होंगे, जो 30 सितंबर 2026 तक अनुबंध आधार पर लगातार दो वर्ष की सेवा पूरी कर लेंगे। ऐसे कर्मचारियों से संबंधित दस्तावेज एकत्र कर सत्यापन के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय भेजने को कहा गया है।

निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि जिला स्तर पर संचालित शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कॉलेजों, पुस्तकालयों और एनसीसी कार्यालयों में कार्यरत पात्र कर्मचारियों की जानकारी भी शामिल की जाए। यदि किसी जिले में नियमितीकरण के लिए कोई पात्र कर्मचारी नहीं है तो उसकी शुन्य रिपोर्ट भी भेजनी होगी। जिला अधिकारियों को यह प्रमाणित करने के निर्देश दिए गए हैं कि उनके जिले का कोई भी पात्र क्लर्क या जेओए आईटी नियमितीकरण की सूची से छूटा न हो।

निदेशालय ने पात्र कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए 12 प्रकार के दस्तावेज अनिवार्य किए हैं। इनमें नियुक्ति आदेश, भर्ती का माध्यम, पुनर्नियुक्ति या सेवा समाप्ति आदेश (यदि लागू हों), शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाणपत्र, टाइप टेस्ट योग्यता, चरित्र प्रमाणपत्र, कार्य एवं आचरण प्रमाणपत्र, आरक्षण श्रेणी प्रमाणपत्र, दो वर्ष की निरंतर सेवा का प्रमाणपत्र और नवीनतम मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />