टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर सोसाइटी का प्रशासन को अल्टीमेटम,प्रशासन पर अनदेखी के आरोप

सिरमौर जिला टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर सोसाइटी ने जिला प्रशासन पर टैक्सी ऑपरेटरों की अनदेखी के आरोप लगाए हैं सोसाइटी का कहना है कि अपनी मांगो को लगातार प्रशासन के सामने उठाया जा रहा है मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा

Feb 19, 2026 - 20:54
 0  9
टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर सोसाइटी का प्रशासन को अल्टीमेटम,प्रशासन पर अनदेखी के आरोप
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

समस्या का समाधान ना हुआ तो 21 दिनों बाद धरने पर बैठेंगे टैक्सी ऑपरेटर

नाहन में मीडिया से रूबरू हुए सोसाइटी के पदाधिकारी

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    19-02-2026

सिरमौर जिला टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर सोसाइटी ने जिला प्रशासन पर टैक्सी ऑपरेटरों की अनदेखी के आरोप लगाए हैं सोसाइटी का कहना है कि अपनी मांगो को लगातार प्रशासन के सामने उठाया जा रहा है मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। वही टैक्सी ऑपरेटर ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है और समय अवधि के भीतर मांगे पूरी न होने पर धरने प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

नाहन में आज मीडिया से बात करते हुए टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर सोसाइटी के अध्यक्ष आकर्षक शर्मा  ने कहा कि टैक्सी ऑपरेटर द्वारा लगातार नाहन में टैक्सी स्टैंड बनाने की मांग प्रशासन के सामने उठाई जा रही है मगर आश्वासन के बावजूद आज तक टैक्सी स्टैंड के लिए कोई स्थान चिन्हित नहीं किया गया है। 

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक कार्यों में लगने वाली टैक्सियों का उचित दाम भी टैक्सी ऑपरेटर को नहीं दिया जा रहा है जिसे रिवाइज करने की मांग भी लंबे समय से की जा रही है। 

टैक्सी ऑपरेटरों का यह भी आरोप है कि प्राइवेट नंबर की गाड़ियों द्वारा सवारियों को लाने ले जाने का काम किया जा रहा है जो नियमों के खिलाफ है मगर शिकायत के बावजूद प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है जिसका नुकसान टैक्सी ऑपरेटरों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि टैक्सी ऑपरेटरों ने निर्णय लिया है कि यदि 21 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow