ठियोग-हाटकोटी सड़क पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 23 लोग घायल
शिमला जिले के ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर सोमवार को ठियोग के करीब पांच किलोमीटर दूर ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और ट्रक में सवार 23 अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान नीटू पुत्र पप्पू निवासी सालनपुर, डाकघर दाघेड़, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
यंगवार्ता न्यूज शिमला 23 जून, 2026 :
शिमला जिले के ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर सोमवार को ठियोग के करीब पांच किलोमीटर दूर ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और ट्रक में सवार 23 अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान नीटू पुत्र पप्पू निवासी सालनपुर, डाकघर दाघेड़, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। हादसे में घायल चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। यह हादसा सोमवार शाम करीब चार बजे ठियोग-हाटकोटी सड़क पर जैस घाटी के पास हुआ। चंडीगढ़ से ठियोग उपमंडल के स्नाई गांव में एक शादी समारोह के लिए बैंड पार्टी, एक घोड़ी और अन्य सामान लेकर आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से टकरा गया। गनीमत रही सड़क पर किसी तरह संभलते हुए पलटा नहीं अन्यथा मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता था। क्रैश बैरियर से ट्रक की टक्कर के बाद सभी सवार झाड़ियों में गिर गए थे।
What's Your Reaction?




