डॉ. भीमराव अंबेडकर की मृत्यु के उपरांत कांग्रेस नेताओं ने उनकी पत्नी को थमाया यातायात का बिल : टम्टा

भाजपा जिला शिमला द्वारा आयोजित डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा यह देखा है जिला अध्यक्ष केशव चौहान द्वारा की गई इस सभा में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा उपस्थित रहे, उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सुरेश भारद्वाज, रवि मेहता, संजय सूद, संजय ठाकुर, बिलाल शाह, गणेश दत्त, रूपा शर्मा गौरव कश्यप, रमा ठाकुर, सुदीप महाजन, प्यार सिंह कंवर, उपस्थित रहे

Apr 22, 2025 - 20:01
 0  36
डॉ. भीमराव अंबेडकर की मृत्यु के उपरांत कांग्रेस नेताओं ने उनकी पत्नी को थमाया यातायात का बिल : टम्टा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  22-04-2025
भाजपा जिला शिमला द्वारा आयोजित डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा यह देखा है जिला अध्यक्ष केशव चौहान द्वारा की गई इस सभा में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा उपस्थित रहे, उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सुरेश भारद्वाज, रवि मेहता, संजय सूद, संजय ठाकुर, बिलाल शाह, गणेश दत्त, रूपा शर्मा गौरव कश्यप, रमा ठाकुर, सुदीप महाजन, प्यार सिंह कंवर, उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने डॉ भीमराव अंबेडकर का स्मरण करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अंबेडकर का अपमान ही किया और जब-जब अंबेडकर को सम्मान देने की बात आई तो कांग्रेस के नेता दूर खड़े दिखाई देते थे। 
जब डॉ अंबेडकर की मृत्यु हुई तो उनके शव को मृत्यु स्थल तक हेलीकॉप्टर मार्ग से ले जाने का बिल कांग्रेस के नेताओं ने उनकी धर्मपत्नी को पकड़ा दिया, इस संकुचित मानसिकता के साथ कांग्रेस के नेताओं ने भीमराव अंबेडकर के विचारों को हमेशा दबाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा बाबा साहब अंबेडकर को सम्मान दिया है 1990 में भाजपा समर्थित सरकार द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उसी वर्ष अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयासों से संसद भवन में बाबा साहेब का चित्र स्थापित किया गया। भाजपा ने पंचतीर्थ का विकास किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने डॉ. अंबेडकर से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को विकसित किया, जिन्हें पंचतीर्थ कहा गया जिनका नाम , जन्मभूमि - महू ( मध्य प्रदेश ), चैत्य भूमि - मुंबई, जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ, शिक्षा भूमि - लंदन में वह स्थान जहाँ वे शिक्षा के दौरान रहे। 
दीक्षा भूमि - नागपुर, जहाँ उन्होंने बौद्ध धर्म स्वीकार किया और महापरिनिर्वाण भूमि - दिल्ली में उनका निधन स्थल। इस अवसर पर डॉ राजीव बिंदल ने भी अपने विचार सभा के साथ साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार से कांग्रेस पार्टी ने संविधान का दुरुपयोग करते हुए देश भर में आपातकाल लगाया और उस समय संविधान की आत्मा ही खत्म कर दी, लाखों लोगों को जेल में डाल दिया गया साथ में कांग्रेस पार्टी ने मीडिया पर भी प्रतिबंध लगा दिया। अनेकों बार संविधान में संशोधन कर कांग्रेस पार्टी ने सत्ता का दुरुपयोग किया है। उन्होंने बताया कि देश में 88 बार अनुच्छेद 356 का प्रयोग करते हुए कांग्रेस पार्टी में सरकार गिराई और हिमाचल प्रदेश की सरकार भी उसे समय केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा गिराई गई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow