घर जा रहे व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत

जनजातीय क्षेत्र पांगी की साच पंचायत के घिसल गांव में एक व्यक्ति की ढांक से गिरने से मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान 52 वर्षीय गिरधारी लाल पुत्र कर्म दास निवासी घिसल डाकघर साच तहसील पांगी के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर घटना के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

May 17, 2026 - 20:59
 0  12
घर जा रहे व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत

चम्बा 17 मई, 2026 : 

जनजातीय क्षेत्र पांगी की साच पंचायत के घिसल गांव में एक व्यक्ति की ढांक से गिरने से मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान 52 वर्षीय गिरधारी लाल पुत्र कर्म दास निवासी घिसल डाकघर साच तहसील पांगी के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर घटना के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

शनिवार देर शाम को घिसल निवासी गिरधारी लाल अपने घर की ओर जा रहा था कि अचानक बदरूड़ ढांक के पास उसका पैर फिसल गया और गहरी खाई में गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। जब देर रात तक गिरधारी लाल अपने घर नहीं पहुंचे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

ग्रामीणों के सहयोग से रात में ही उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन अंधेरा और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह दोबारा तलाशी अभियान चलाया गया और करीब 11 बजे गिरधारी लाल का शव खाई से बरामद किया गया। पुलिस थाना पांगी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नागरिक अस्पताल किलाड़ में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow